Gurda Kaleji Masala recipe in hindi - Mutton Liver Recipe - Bakra Eid Special
आज हम गुर्दा कलेजी मसाला बनाना सिखेगे जैसे बकरी ईद नजदीक आ रही है तो ये स्पेशल गुर्दा कलेजी रेसिपी को ज़रूर बनायिगा. मटन की सभी रेसिपी खाने में टेस्टी होती है पर कलेजी गुर्दा का अपना अलग स्वाद होता है. ये रेसिपी खाने में बहुत ही टेस्टी बनती है और ये रेसिपी आप रोटी पराठा नान या फिर जीरा राइस के साथ serve कर सकते है. सामग्री (ingredients) : 400 ग्राम कलेजी २ गुर्दा 2 मध्यम साइज़ प्याज का पेस्ट 2 टेबल स्पून अदरक लहसुन पेस्ट 3/4 कप दही 1/2 कप हरा धनिया 2 हरी मिर्च कटी हुयी 1 टेबल स्पून कसूरी मेथी 1/2 टिस्पून जीरा 1/2 टिस्पून सौफ 2 हरी इलाइची 10- 12 कालीमिर्च 4 लॉन्ग 1 स्टार फूल 2 दालचीनी के टुकड़े 1/2 टिस्पून हल्दी पाउडर 1/2 टिस्पून गरम मसाला पाउडर 1 टिस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 1 1/2 टिस्पून धनिया जीरा पाउडर नमक स्वाद अनुसार 3 टेबल स्पून तेल गुर्दा कलेजी मसाला बनाने की विधि : सबसे पहले कलेजी और गुर्दा को साफ कर लेगे और कलेजी के ऊपर एक पतली स्किन झिल्ली होती है उसे भी निकाल लेगे ऐसा करने से कलेजी सॉफ्ट रहेगी और जल्दी गल जाएगी. दही को अच्छे से फेट ल...